Subscribe Us

4 हजार के कपड़े खरीदकर दुकानदार से बोला किडनैपर- बच्चे को देखना, पैसे लेकर आता हूं, फिर भाग निकला

Indore Crime News: मध्य प्रदेश (MP News) के इंदौर (Indore News) में एक शख्स ने शॉपिंग करने के लिए ऑटो पार्ट्स कारोबारी के 7 साल के बेटे को किडनैप कर लिया. फिर उसे दुकान ले जाकर 4 हजार के कपड़े खरीदे. खरीदारी करने के बाद आरोपी ने दुकानदार से पैसे घर पर भूल आने की बात कही. उसने दुकानदार से कहा- बच्चे का ख्याल रखना, पैसे लेकर आता हूं. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा, तो दुकानदार को शक हुआ. उसने बच्चे से घर पर फोन करने को कहा. तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद दुकानदार बच्चे को सदर थाने लेकर पहुंचा. पुलिस ने बताया कि बच्चा 5 घंटे से लापता था. फिलहाल, पुलिस ठगी के इस मामले की जांच कर रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qdCNO7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ