Subscribe Us

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, जानिए कैसे मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

OMG: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक परिवार पर वज्रपात हुआ. यहां के ठाकुर परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जिस दिन घर से बहन की डोली उठनी है, उस दिन घर से भाई की अर्थी उठी. दरअसल, युवक पर मेहमानों को घर लाने की जिम्मेदारी थी. शुक्रवार शाम को वह अपने अन्य दो चचेरे भाइयों के साथ मेहमानों को लेने जा रहा था. इस बीच उसे रफ्तार में आती हुई पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी. इस टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि अन्य दो चचेरे भाई घायल हो गए. शनिवार दोपहर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3nNnV7L

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ