Subscribe Us

इस शहर में नए साल पर जन्म लेने वाली बेटियों को बांटते हैं सोने-चांदी के लॉकेट

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में बेटियों के प्रति समाज की सोच को बदलने के लिए अनोखी पहल की जा रही है. यहां नए साल के दिन जन्म लेने वाली बेटियों को सोने और चांदी के लॉकेट भेंट किए जाते हैं. इसके साथ ही बच्चियों की माताओं का भी सम्मान किया जाता है.बता दें कि बैतूल के जिला अस्पताल में 31 दिसंबर 2021 की रात 12 बजे से 1 जनवरी 2022 की दोपहर तक 23 बेटियों का जन्म हुआ. बैतूल में एक टीम सक्रिय है जिसमें शिक्षक ,व्यापारी और समाजसेवी शामिल हैं. ये टीम साल के पहले दिन जन्म लेने वाली बेटियों को सोने और चांदी के लॉकेट देकर उनका सम्मानजनक स्वागत करती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3zgaDow

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ