Subscribe Us

ओबीसी वर्ग का दमन कर रही शिवराज सिंह चौहान सरकार: कमलेश्वर पटेल

पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ओबीसी वर्ग का दमन कर रही है. पटेल ने कहा कि अपनी जायज मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव और प्रदर्शन की कोशिश को बर्बरता के साथ शिवराज सरकार ने दबाया है, उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है. पटेल ने कहा कि हजारों ओबीसी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया गया, उन पर लाठियां चलाकर तितर-बितर कर दिया गया और उनमें से बहुत से अभी तक लापता हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3mNdNeo

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ