Subscribe Us

शिवराज ने मिलने का समय नहीं दिया तो धरने पर बैठे दिग्विजय

मुलाकात की इस राजनीति में टेम और सुठालिया परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों का मुद्दा जरूर पीछे चला गया. मुख्यमंत्री से समय मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे. दोनों परियोजनाओं से चार जिलों के किसान प्रभावित हो रहे हैं. ये जिले भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और गुना हैं. 383 करोड़ रुपये की लागत वाली टेम सिंचाई परियोजना से दस हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी. इसमें भोपाल के बैरसिया के आधा दर्जन गांव की 193 हेक्टेयर भूमि और लगभग आठ सौ कच्चे-पक्के घर डबू में आ रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/33EHSXo

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ