Subscribe Us

एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस ले जा रहा था व्यापमं घोटाले का सरगना डॉ जगदीश सागर, गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले का सरगना डॉ. जगदीश सागर इंदौर एयरपोर्ट से शनिवार को गिरफ्तार किया गया. वह ग्वालियर के लिए इंडिगो फ्लाइट पकड़ने वाला था, लेकिन स्कैनिंग में उसके बैग से जिंदा कारतूस मिला. सीआईएसएफ ने पूछताछ के बाद कारतूस जब्त कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी सागर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसने जमानत ले ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3A0z3mx

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ