Subscribe Us

गुना BJP सांसद केपी यादव ने फोड़ा लेटर बम, ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बिगाड़ रहे माहौल’, मचा बवाल

Jyotiraditya Scindia News: मध्य प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. ताजा उदाहरण है गुना सांसद केपी यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र. पत्र में यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्रियों पर पार्टी के सिद्धांतों को तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थक पार्टी का माहौल खराब कर रहे हैं. वे गुटबाजी कर रहे हैं. सांसद ने लिखा कि प्रोटोकॉल के विपरीत उन्हें स्थानीय कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा. उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रम की शिलापटि्टकाओं में भी नाम नहीं दिया जा रहा. यह चिट्‌ठी सार्वजनिक होने के बाद प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया है. सांसद केपी यादव ने पत्र में लिखा है कि खुद केंद्रीय मंत्री सिंधिया उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठकों का बहिष्कार करते हैं. तीन जिलों के अधिकारी भी उनकी नहीं सुनते.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3G4732V

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ