Subscribe Us

बॉलीवुड फिल्म देखकर 4 युवकों ने बनाया अपने ही दोस्त की हत्या का प्लान, किस्मत से बच गई जान

Jabalpur News: बॉलीवुड फिल्म देखकर 4 युवकों ने अपने ही दोस्त की हत्या का प्लान बनाया लेकिन किस्मत से दोस्त की जान बच गई. पुलिस ने दगाबाज 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. मामला जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र का है. 10 जनवरी की रात बदमाशों ने इब्राहिम नाम के युवक पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की थी. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक के बाद एक राज खुलते चले गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qFGtbD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ