Subscribe Us

कॉमेडियन राजपाल यादव फिर मुश्किल में! लगा 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Madhya Pradesh News: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव कानूनी पचड़े में उलझ गए हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक शख्स से 20 लाख रुपये लेने के बाद भी उनके बेटे को फिल्मों में काम नहीं दिलाया. शख्स ने इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस को उनकी लिखित शिकायत की है. उसके बाद पुलिस ने राजपाल यादव के पते पर नोटिस जारी कर दिया है. उन्हें दिए गए टाइम पर इंदौर आकर अपनी बात रखनी होगी. इंदौर, देवास समेत मध्य प्रदेश के कई शहर हैं जहां कई लोग राजपाल यादव से अब भी पैसे मिलने का इन्तजार कर रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/32UKccg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ