MP Latest News: कोरोना की तीसरी लहर के बीच मध्यप्रदेश में अब सरकार ने नये नियम और सख्ती शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में अब और सख्ती बरती जाएगी. बिना मास्क पेट्रोल -डीजल नहीं मिलेगा. गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जुर्माने की राशि भी बढ़ायी जा सकती है. फिलहाल लॉकडाउन या कर्फ्यू का प्रस्ताव नहीं है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए और सख्ती बरती जाएगी. अब बिना मास्क प्रदेश में पेट्रोल -डीजल नहीं मिलेगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3q2Eca6