Subscribe Us

MP में 2 नाबालिग लड़कियों ने अपने बच्चों की ली जान, एक ने घोंटा गला, दूसरी ने कचरे के ढेर पर फेंका

Damoh crime news: एमपी के दमोह में इन दिनों सनसनी फैली हुई है. पिछले कुछ दिनों में यहां दो बच्चों की मौत हुई है. दोनों बच्चों को नाबालिग लड़कियों ने जन्म दिया और मार डाला. एक मामले में बच्चा कूड़े के ढेर पर मिला था, तो वहीं दूसरे मामले में मां ने खुद ही बच्चे का गला घोंट दिया. दोनों मामले जिले के देहात थाने के हैं. एक युवती को तो पुलिस ने नारी सुधार गृह भेज दिया है, जबकि दूसरी पर कानूनी कार्रवाई चल रही है. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में कार्रवाई तुरंत की गई, क्योंकि मामला बच्चों और नाबालिग लड़कियों से जुड़ा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3xQYoON

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ