Subscribe Us

Indian Railways: MP में अब राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानिए कितना बचेगा आपका समय

Western Central Railway News: पश्चिम मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश में ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है. इन ट्रेनों की स्पीड को राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर बढ़ाया गया है. यानी, इस जोन में ट्रेनें अब 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के सभी जोन को स्पीड बढ़ाने का टारगेट दिया था. इस टारगेट को WCR ने एक साल पहले ही हासिल कर लिया. इस उपलब्धि से यात्रियों का समय करीब-करीब 30 मिनट बचेगा. दूसरी ओर, ट्रेनों की आवा-जाही भी बेहतर होगी. देश में अभी तक गतिमान एक्सप्रेस को ही सबसे ज्यादा गति वाली ट्रेन माना जाता है. इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3omEOqw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ