Subscribe Us

रिटायरमेंट के दिन कर्मचारी संघ ने भेंट की जूते की माला, डिप्टी रजिस्ट्रार से बदसलूकी

Rewa News: किसी शख्स को उसके रिटायरमेंट पर जूतों की माला भेंट की जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? यही घटना रीवा जिले के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह के साथ घटी. दरअसल, 30 नवंबर को सिंह की विदाई के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद यूनिवर्सिटी के कर्मचारी संघ ने उन्हें घेर लिया. संघ के पदाधिकारियों ने छुपाकर रखी हुई माला निकाली और उन्हें पहनाने लगे. ये देख सिंह पहले तो असहज हुए और उसके बाद धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल ने कहा जो किया सही किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3dbuTxr

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ