Subscribe Us

MP News Live Updates: एमपी के टाइगर रिजर्व गुलजार, हजारों बुकिंग होने से ट्रैक पर लौटा टूरिज्म

MP News, 29 November 2021: कोरोना काल के बीच सर्द मौसम आते ही लोग घूमने निकल पड़े हैं. एमपी टूरिज्म ट्रैक पर लौटता दिखाई दे रहा है. खासकर, यहां के टाइगर देखने टूरिस्ट काफी रोमांचित हैं. बता दें, प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व अगले महीने तक फुल हैं. इस साल अक्टूबर से नवंबर तक 30 हजार से ज्याद लोग कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे और टाइगर के दीदार किए. पेंच टाइगर रिजर्व में भी 24 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं. इसी तरह बांधवगढ़ भी करीब-करीब फुल ही रहा. बांधवगढ़ में पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर में करीब 5 हजार पर्यटक बढ़े.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3p28Cru

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ