Subscribe Us

Indian Railways: वेटिंग लिस्ट में है नाम तो न घबराएं, भोपाल से चलने वाली इन ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच

Indian Railways: क्रिसमस और नया साल आते ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ गई है. लोग कई ट्रेनों में एक साथ रिजर्वेशन कराकर फिर टिकट कैंसिल करा रहे हैं. इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है. इससे लोगों को काफी सुविधा होगी. ये कोच संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर और सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में लगाए जाएंगे. ये कोच लगाने के बीच रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है तो घबराएं नहीं. उन्हें सीट देने के लिए ही एक्स्ट्रा कोच लगाए जा रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3ld6GeA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ