Subscribe Us

सिपाही खुद मुंह में चरस रखकर ले जा रहे थे सेंट्रल जेल के अंदर, तत्काल हुए सस्पेंड, जानिए मामला

MP Bairavgarh Jail news: उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में 28 नवंबर को अजीबो-गरीब वाकया हुआ. जेल अधीक्षक ऊषा राजे राउंड पर थीं और चेकिंग कर रही थीं. इस बीच उन्होंने तीन सिपाहियों को देखा जिनके मुंह पूरी तरह भरे हुए थे. उन्होंने सिपाहियों से मुंह खोलने को बोला तो वे नहीं माने. राजे ने जबरदस्ती मुंह खुलवाया तो हैरान रह गईं. तीनों सिपाहियों ने मुंह में चरस की पुड़िया रखी हुई थी और जेल के अंदर डिलीवरी करने जा रहे थे. तीनो को सस्पेंड कर दिया गया. इसकी जानकारी एसपी ने जेल मुख्यालय भी दे दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3o6vHdt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ