Subscribe Us

सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी, हत्यारे काट ले गए गर्दन, तंत्र-मंत्र भी करता था मृतक

Jabalpur Big Crime: जबलपुर के परासिया झिरी गांव में अनजान हत्यारे सरपंच के भाई प्रसाद कुसराम का सिर काटकर ले गए. पुलिस कोने-कोने में उसे तलाश रही है. तिलवारा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक रविवार की रात खाना खाकर खेत आया था. खेत पर उसकी झोपड़ी है. इसमें रहकर वह चने-गेहूं की फसल की रखवाली करता था. सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर नहीं पहुंचा. उसके परिजनों का खेत भी उसके खेत के बगल में है. परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्होंने प्रसाद को आवाज लगाई. आवाज का जवाब न आने पर वे झोपड़ी में गए तो उन्हें सिर कटी लाश मिली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3IhXG1V

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ