Subscribe Us

पति ने पत्नी को बिना बताए की दूसरी शादी, घर छोड़ा तो किया एसिड से हमला; फरार

MP News Update: मध्य प्रदेश के देवास जिले में पति पत्नी पर एसिड से हमला कर भाग गया. हैरान करने वाले इस मामले में पति ने पत्नी को बिना बताए और बिना उससे तलाक लिए दूसरी शादी कर ली. इस बात से घर में झगड़े बढ़ने लगे तो पत्नी मायके आ गई. पति उसके घर छोड़ने और बात न करने से नाराज हो गया था. इसके बाद उसने मौका देखकर उस पर धोखे से हमला कर दिया. महिला ने बताया कि दोनों का तीन साल का बच्चा भी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/fL7Ndji

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ