Subscribe Us

Big Breaking : नर्मदापुरम में भीड़ ने गौ तस्करों से की मारपीट, एक की मौत 2 घायल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले के बराखड़ के पास ये घटना हुई. एसपी गुरकरण सिंह के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है. अवैध रूप से गौ वंश ढो रहे एक ट्रक को 10- 12 लोगों की भीड़ ने रोक लिया. ट्रक में सवार तीन लोगों के साथ भीड़ ने मारपीट की. तीनों महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले थे. मारपीट में बुरी तरह घायल तीनों तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की मौत हो गयी. 2 तस्कर बुरी तरह घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/jLIF5NR

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ