Subscribe Us

अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस तो मां के शव को लकड़ी से बांध बाइक पर घर ले गए बेटे, देखें वीडियो

Shocking News: मध्य प्रदेश के शहडोल में सोमवार को मानवता शर्मसार होती दिखाई दी. यहां के मेडिकल कॉलेज में मां की मौत के बाद बेटे शव वाहन के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रबंधन ने कुछ नहीं किया. इसके बाद बेटे प्राइवेट शव वाहन वाले के पास गए तो उसने 5 हजार रुपये मांगे. ये सुन बेटों ने मदद की उम्मीद छोड़ दी और फिर 100 रुपये में लकड़ी की एक पट्टी ले आए. इस पट्टी से उन्होंने मां का शव बांधा और 80 किमी दूर शहडोल से अनूपपुर जिले के गुड़ारु ले गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Hb6JNZ2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ