Subscribe Us

बीच सड़क महिला SDM ने पूर्व विधायक को हड़काया, बोली- 'निकलवा देना मुझे नौकरी से, चल दफा हो...' देखें वीडियो

Ujjain News: मध्य प्रदेश उज्जैन से एक वीडियो वायरल हुआ है. ये वीडियो जिले की बड़नगर तहसील का बताया जा रहा है. इसमें सड़क से पानी निकलवा रहीं एसडीएम से पूर्व विधायक जमकर विवाद करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया और एसडीएम ने पूर्व विधायक से कह दिया- ‘निकलवा देना मुझे नौकरी से, चल दफा हो. तू मुझे अपना काम मत सिखा. तेरे में दम है तो नौकरी से हटवा कर बता.’ बताया जा रहा है कि एसडीएम बंग्रेड गांव की पुलिया से पानी निकलवा रही थीं. इस बीच पूर्व विधायक ने मनमानी करनी शुरू कर दी थी. उसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग हुई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/d7HPSi5

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ