Subscribe Us

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर बजरंग दल नेता पर हमला, आरोपियों पर लगेगा NSA 

MP Latest News :आगर मालवा जिला मुख्यालय पर बीते रोज युवकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था. उज्जैन रोड पर टोल टेक्स के करीब एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. उसमें युवक के सिर में गहरी चोट आयी है. हमला होता देख राहगीरों ने दौड़कर युवक की जान बचायी औऱ पुलिस को सूचना दी. बाद में जानकारी लगी की यह युवक बजरंग दल का प्रखंड संयोजक है. मामले ने तूल पकड़ा और हिन्दू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला अस्पताल घेर लिया. घायल युवक आयुष माली से बातचीत में पता चला कि उसने कुछ दिन पहले बीजेपी से अब निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/grJHqns

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ