Subscribe Us

बीच जंगल पिकनिक मना रहे थे 50 लोग, अचानक आई बाढ़ और हुआ ये खौफनाक हादसा

MP News: खरगोन जिले के जंगलों में पिकनिक मना रहे इंदौर के 50 लोग बाढ़ में फंस गए. उन्होंने ऊंचे स्थान पर जाकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उनकी 14 गाड़ियां डूब गईं. 10 गाड़ियों को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से पानी के बाहर खींच लिया. जबकि, 4 अन्य गाड़ियां खराब हो गईं. पुलिस ने बताया कि यह घटना ग्राम ओखला और आकया के समीप जंगलों में सोमवार दोपहर घटी. यहां की सुकड़ी नदी में बाढ़ आ गई और लोग फंस गए. इन लोगों में कई बच्चे भी शामिल थे. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/CuP0WYb

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ