Subscribe Us

MP Nagriya Nikay Result : एमपी से सपा गायब, बसपा का कद घटा, आप और एआईएमआईएम ने बिगाड़े सारे समीकरण

MP Nagriya Nikay Chunav : आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में महापौर का पद जीत लिया. इसी के साथ प्रदेश भर में पार्षदों के 64 पद जीतकर प्रदेश में बसपा को पीछे छोड़ तीसरी ताकत बनने की दस्तक दे दी है. आम आदमी पार्टी के सबसे ज्यादा 5 पार्षद सिंगरौली में जीते हैं. इसके अलावा यहां 7 सीटों पर आप के उम्मीदवार मामूली अंतर से हारे हैं. साफ है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में आप के प्रत्याशियों की संख्या और ताकत दोनों बढ़ेगी. 2014 में प्रदेश भर में 865 निर्दलीय पार्षद जीते थे. इस बार इसमें 123 सदस्यों की बढ़ोतरी हुई है. प्रदेश में इस बार 988 निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं. इनमें से आम आदमी पार्टी के 64 पार्षद जीते हैं. जबकि बहुजन समाज पार्टी के इससे 10 कम यानि सिर्फ 54 पार्षद ही जीत पाए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/h1zPq8E

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ