Subscribe Us

MP Nikay chunav 2022 : मतदान के आखिरी दौर में राजू भदौरिया और चंदू शिंदे के समर्थक भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां

Indore Latest News: इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान अंतिम समय में बुधवार को विधानसभा क्रमांक-2 में जमकर हंगामा बरपा. कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया और बीजेपी प्रत्याशी चंदू शिंदे के समर्थक आपस में भिड़ गए. नौबत ऐसी आ गई कि भाजपा प्रत्याशी शिंदे को वॉर्ड से भागना पड़ा. महिलाओं और रहवासियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार पर चप्पल बरसाई. चंदू शिंदे मौका मिलते ही कार को रिवर्स कर वहां से भाग निकले. इस बीच पुलिसकर्मी शिंदे के वाहन में तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ कर थाने ले आयी. उन्हें देख भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें पांच कार्यकर्ता घायल हो गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/pGFzVC9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ