MP Nagariya Nikay Chunav: मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना हो रही है. इसके मद्देनजर तीन लेयर में सिक्योरिटी फोर्स तैनात किया गया है. चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी मालती राय का कहना है कि जीत उन्हीं की होगी. जनता उनके साथ है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मेहनत की है. दूसरी ओर, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला धरने पर बैठ गए. कुछ देर बाद अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. बता दें, पहले चरण में 44 जिले कवर होंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/RePCNAF