Subscribe Us

EXCLUSIVE : त्योहार के सीजन में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

मध्यप्रदेश में उदयपुर की घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है. लेकिन इसी बीच पुलिस को धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने के इनपुट भी मिल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार देश विरोधी संगठन राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की फिराक में हैं. इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद पुलिस अधिकारियों की सोशल मीडिया सेल लगातार भड़काऊ और संदिग्ध पोस्ट पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस कमिश्नर सिस्टम के सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. पुलिस इस इनपुट के बाद पहले से ज्यादा अलर्ट है. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/jEnLwxe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ