Subscribe Us

गूगल मैप पर मंदिर को बताया मस्जिद, गांववालों ने किया जमकर हंगामा; पुलिस ने उठाया ये कदम

MP Latest News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक शख्स ने सामाजिक समरसता को तोड़ने की कोशिश की. उसने गूगल मैप पर एक मंदिर को मस्जिद दिखाया. ये घटना नामली थाना इलाके के भदवासा गांव में घटी. कुछ देर बाद किसी ने इस हरकत के स्क्रीन शॉट शेयर करना शुरू किए. ये देख ग्रामीण भड़क गए और सीधे थाने पहुंचे. पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्शन 295-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस से शिकायत के बाद गूगल मैप पर मंदिर का नाम ठीक कर दिया गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/tzCeonD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ