Subscribe Us

कम मतदान से गड़बड़ाया राजनीतिक पंडितों का समीकरण : कांग्रेस को जीत का भरोसा, बीजेपी में घबराहट

MP Big News : 11 नगर निगम सहित 133 नगरीय निकाय चुनाव में कम वोटिंग के बाद अब हार जीत का आंकलन भी नये सिरे से हो रहा है. कांग्रेस कम मतदान में अपनी जीत की संभावना तलाश रही है. बीजेपी भी कम मतदान से घबरा गयी है. वो इसके लिए मतदाता सूची और मतदाता पर्ची में गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहरा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मतदान प्रतिशत कम होने पर भी मतदाताओं का आभार जताया है. कमलनाथ ने ट्वीट कर नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की बात कहकर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. दूसरी तरफ बीजेपी कम मतदान होने से हैरान परेशान है. यही वजह रही कि बीजेपी के प्रतिनिधि दल ने राज्य निर्वाचन आयोग में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करायी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/bDJIGhg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ