Subscribe Us

मुरैना : पीड़ित परिवार की एनएसयूआई ने की मदद, भाई का शव लेकर बैठे बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली

MP News. रैना में अपने भाई का शव लेकर बैठे 8 साल के बच्चे गुलशन का वायरल वीडियो देखकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मप्र एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को निर्देश दिए. इस पर चौकसे ने पीड़ित परिवार से बात कर गुलशन की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी ली और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. चौकसे ने ट्वीट कर कहा "ऐसे दृश्य देखकर कलेजा फट जाता है. जीवन व्यर्थ लगता है.वायरल वीडियो में दिख रहे बालक गुलशन के लिए शिक्षा ही वो जरिया है जिससे भविष्य बेहतर किया जा सकता है. इसलिए मध्यप्रदेश एनएसयूआई इस बालक की स्कूली शिक्षा का जिम्मा लेती है और हर संभव सहायता हम हमारी तरफ से देंगें".

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/k9o06S4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ