Subscribe Us

एमपी: नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार थमा, राजनेताओं की नाक का सवाल बनी भोपाल नगर निगम

MP News: मध्य प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार सोमवार को थम गया. इस चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. इस चुनाव की सबसे खास बात ये है कि दोनों पार्टियां भोपाल नगर निगम का चुनाव जरूर जीतना चाहती हैं. यहां का चुनाव दोनों पार्टियों के लिए नाक का सवाल हो गया है. यही कारण है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे ज्यादा वक्त और प्रचार यहीं किया है. सीएम शिवराज ने तो चुनाव जीतने के लिए लोगों के बीच रोड शो से लेकर चाय पर चर्चा तक की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/G1Zmesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ