Subscribe Us

एमपी में आ गया वर्ल्ड क्लास विस्टाडोम कोच, ट्रेन जर्नी के साथ ले सकेंगे प्रकृति का आनंद

Indian Railways News: मध्य प्रदेश के रेल यात्री अब यात्रा के साथ-साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे. दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए विस्टाडोम कोच की व्यवस्था की है. इसे जल्द शुरू किया जाएगा. फिलहाल यह विस्टाडोम कोच जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी ट्रेन में लगाया जाएगा. इस ट्रेन में बैठने वाले यात्री आरामदायक सफर तो करेंगे ही, साथ ही इसे याद भी रखेंगे. बता दें, विस्टाडोम कोच ट्रेन में लगाए जाने वाले ऐसे डिब्बे हैं, जिनमें खिड़कियां चौड़ी और छत कांच की होती है. इससे ट्रेन के बाहर के दृश्य आसानी से दिखाई देते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Pdxokm4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ