Subscribe Us

एमपी विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीख बदली, जानिए अब कब होगा सेशन 

MP Taza Khabar : मध्य प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र पहले इसी महीने 25 से 29 जुलाई के बीच होने वाला था. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के कारण इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सत्र की तारीख को बदला जाएगा. कुछ दिन पहले गृह और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत भी दिए थे. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि सत्र की तारीख बदलने के लिए विपक्ष की भी सहमति है. लिहाजा चुनाव प्रक्रिया के कारण सत्र की तारीख को बदला जा सकता है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद सत्र की नई तारीखों की संशोधित अधिसूचना विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को जारी कर दी गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/YHUG2Ph

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ