Subscribe Us

एमपी: रीवा के गांव में पंचायत चुनाव का बहिष्कार, इस बात से नाराज लोग वोट डालने को राजी नहीं

MP Panchayat Polls: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पूर्वा गांव के लोग खासे नाराज हैं. आज होने जा रहे पंचायत चुनाव का उन्होंने बहिष्कार कर दिया है. वह वोट नहीं डालेंगे. पूर्वा ग्राम पंचायत रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत में आती है. यहां के लोगों का कहना है कि गांव में सड़क नहीं बन पा रही. बारिश में हालात बद्तर हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि बारिश होते ही यहां पूरे इलाके में कीचड़ हो जाती है. इसके लिए अधिकारियों और कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई है, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. इसलिए ग्रामीणों ने इस बार फैसला किया है ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/otyKHwI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ