Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: भिंड में पोलिंग बूथ पर बदमाशों ने की फायरिंग, फैली दहशत; पुलिस बल रवाना

MP Polls: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है. इस बीच भिंड जिले से बड़ी खबर है. यहां के नई गढ़ी पोलिंग बूथ पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है. फायरिंग होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर रवाना हो गया है. गौरतलब है कि दूसरे चरण में 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता हैं जो अपने नेता चुनेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/XwE4jhr

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ