Subscribe Us

एमपी में बारिश का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, घरों में घुसा पानी, खरगोन में बाढ़

MP Weather News: भारी बारिश का कहर मध्य प्रदेश में बढ़ता ही जा रहा है. इसकी वजह से जहां कई लोगों की मौत हुई है, तो कई लोगों के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में हालात खराब हैं. सागर और भिंड जिले में आकाशीय बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई. खरगोन की ओडल नदी में बाढ़ के हालात हैं. श्योपुर में घर और सडकें जलमग्न हैं. लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. लोग पिछले साल हुई बारिश में भी बाढ़ का खतरा झेल चुके हैं. इसिलए इस बार डरे हुए हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/I2MgYV4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ