Subscribe Us

एमपी नगरीय निकाय चुनाव: एआईएमआईएम के 3 शहरों में 4 प्रत्याशी पार्षद चुनाव जीते, यहां हुई एंट्री

MP News: बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री हो गई है. प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में इस पार्टी के पार्षदों को चार सीटों में जीत मिली. इस पार्टी के एक-एक पार्षद खंडवा और बुरहानपुर में जीते, जबकि दो पार्षदों ने जबलपुर में जीत दर्ज की. पहली बार एमपी में चुनाव लड़ रही पार्टी की इस जीत को बड़ा माना जा रहा है. बता दें, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में कई जिलों में सभाएं की थीं. पहले चरण के मतदान की मतगणना रविवार को हुई. दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/mY8GuJw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ