Subscribe Us

कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था लड़का, 2 सेकंड में हो गई मौत; देखें वीडियो

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में ऐसी घटना घटी, जिस पर यकीन करना मुश्किल है. यहां कीचड़ से ट्रैक्टर निकाल रहे एक लड़के की महज 2 सेकंड में मौत हो गई. ये घटना जिले के सालीवाड़ा गांव में घटी. दरअसल, यहां बारिश से हालात बद्तर हो गए हैं. लोगों को रोजमर्रा के काम करने में मुश्किल हो रही है. इस बीच एक शख्स का ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया था. उसने बहुत कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर बाहर नहीं निकला. ये देख एक दूसरे लड़के ने ट्रैक्टर की स्टीयरिंग थामी और उसे बाहर निकालने लगा. लेकिन, ट्रैक्टर बाहर निकलने की जगह पलट गया. इससे लड़के की मौत हो गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/JX9jypu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ