Subscribe Us

एमपी नगरीय निकाय चुनाव: 24 घंटे ईवीएम की निगरानी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, 3 शिफ्ट में दे रहे ड्यूटी

MP News: मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम का बीजेपी-कांग्रेस को बेसब्री से इंतजार है. दोनों पार्टियां मान चुकी हैं कि इस चुनाव में जीत उनकी है. कांग्रेस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसलिए स्ट्रांग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ता तैनात कर दिए हैं. ये कार्यकर्ता भोपाल की पुरानी जेल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे पहरा दे रहे हैं. इनकी ड्यूटी 3 शिफ्ट में लगाई गई है. ये जहां बैठे हैं वहां ईवीएम मशीनों का आउटपुट सीसीटीवी कैमरों के जरिए इन्हें दिया जा रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/fTKmQXS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ