Subscribe Us

असीरगढ़ घूमने गया था परिवार, 200 फीट खाई में गिरी वैन; 2 महिलाओं की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ में बुधवार दोपहर करीब पौने चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक वैन असीरगढ़ में 200 फीट नीचे खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए. घायलों में बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं. हादसे की सूचना वैन के पीछे आ रहे लोगों ने दी. इस सड़क हादसे की जानकारी लगते ही लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई. दूसरी ओर, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने बड़ी और मोटी रस्सी लेकर जैसे-तैसे घायलों और शवों को बाहर निकाला.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/lGuoIBN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ