Subscribe Us

2 साल के मासूम का शव गोद में लिए बैठा रहा 8 साल का भाई, इस बात का करता रहा इंतजार

MP Latest News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में उस वक्त लोगों की आंखें भर आईं, जब उन्होंने 8 साल के बच्चे की गोद में उसके 2 साल के भाई का शव देखा. बड़ा भाई बड़ी देर तक छोटे का शव लिए सड़क किनारे बैठा रहा. दरअसल, उसके भाई को अंबाह से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया था. लेकिन, यहां उसकी मौत हो गई और अस्पताल प्रबंधन ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस देने से मना कर दिया. उसके बाद पिता ने छोटे भाई का शव उसे देकर सड़क किनारे बैठा दिया और खुद सस्ते वाहन का इंतजाम करने बाजार चले गए. इस बीच कोतवाली टीआई की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने फिर सारे इंतजाम कराए और शव रवाना किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/lH8JWM2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ