Subscribe Us

10 रुपये की बात पर युवक की जमकर पिटाई, दुकानदारों ने सड़क पर घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

MP Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुछ दुकानदारों ने शराबी युवक को पहले पीटा, सड़क पर घसीटा और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने की भी कोशिश की. ये घटना गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घटी. दरअसल, यहां शाम होते ही शराबी शराब पीने और खाने-पीने आ जाते हैं. इन्हीं में से एक युवक शराब पीकर दुकानदारों के पास पहुंचा और खाने की चीजें मांगी. दुकानदारों ने पैसे मांगे तो बोला कि मेरे पास दस रुपये हैं. यही दूंगा. वह दुकानदारों से दस रुपये देने पर ही अड़ गया. इस पर दुकानदारों ने उसे पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/hQ8IH9i

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ