MP Crime: मध्य प्रदेश के सतना जिले के उसरार गांव में हाल ही में एक नर कंकाल मिला था. नरकंकाल मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक 8 महीनों से लापता था. उसकी पहचान उसके कंकाल पर लिपटे अंडरवियर से हुई. इसके बाद पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. पति, पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते से नाराज था. इसे लेकर अक्सर विवाद करता था. इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने योजना बनाई और युवक को रास्ते से हटा दिया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/njEsg4o