MP Latest News: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस का शक सीधा लॉरेंस बिश्नोई पर गया है. पुलिस इसे ही इस हत्या का आरोपी मानकर चल रही है. बता दें, लॉरेंस बिश्नोई का मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन है. दरअसल, उसकी गैंग जो हथियार खरीदती है और इस्तेमाल करती है, वे सारे हथियार प्रदेश के सेंधवा शहर से सप्लाई होते हैं. इन्हीं हथियारों से ये गैंग बड़ी वारदातों को अंजाम देती है. ये बात उस वक्त सामने आई जब महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने बिश्नोई गैंग के लोगों को गिरफ्तार किए. उनके हाथों में 13 बंदूकें थीं. ये सभी हथियार सेंधवा के हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/O2V9YeH