MP Poll News: मध्य प्रदेश में होने वाला नगरी निकाय चुनाव दिलचस्प हो चला है. इस बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं की संख्या इतनी है कि यकीन करना मुश्किल है. नामांकन के बाद जारी हुए आंकड़ों से पता चला है कि 195 नेताओं ने 16 नगर निगमों के लिए नामांकन दाखिल किया है. वहीं, 33 हजार से ज्यादा लोग पार्षद बनना चाहते हैं. पार्षद पद के लिए महिलाओं ने ज्यादा नामांकन भरे हैं. प्रदेश में चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा. दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ziXDb1v