MP politics: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के घमासान के बीच बीजेपी ने इंदौर के 85 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए. बीजेपी का इस शहर की नगर निगम पर पिछले 22 साल से कब्जा है. इसके बावजूद बीजेपी ने इस बार अपने 56 मौजूदा पार्षदों के टिकट काट दिए. पार्टी ने 70 फीसदी नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है. जिनके टिकट कटे उनमें पार्टी के मौजूदा नगर निगम अध्यक्ष अजय सिंह नरूका का भी नाम है. इसके अलावा सूची जारी होने बाद भी बीजेपी ने अपने दो प्रत्याशी बाद में बदले. इसमें एक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का भी नाम था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/BhqVKLN