Bhind Election News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से अनोखा वाकया सामने आया है. यहां हो रहे पंचायत चुनाव में एक ही घर की जेठानी-देवरानी और बहूरानी मैदान में उतर आई हैं. उनकी उम्मीदवारी से चुनाव तो दिलचस्प हो गया, लेकिन घरवालों और गांववालों की परेशानी बढ़ गई है. घरवाले हैरान हैं कि ये हो क्या रहा है और गांववाले परेशान हैं कि आखिर वोट दें तो दें किसे. ये अजीबो-गरीब मामला जिले की मेहगांव विधानसभा की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत का है. तीनों महिलाएं अपनी जीत के लिए घर-घर प्रचार कर रही हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Up3ZQFk