MP Election: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. कांग्रेस की एक मशहूर कार्यकर्ता ने पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. शहर की मशहूर किन्नर राज ने वार्ड 34 से बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती दी है. दरअसल, राज किन्नर ने कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया. इससे वह बगावत पर उतर गईं और बिना किसी पार्टी सपोर्ट के चुनाव लड़ने का फैसला किया. उसने चुनाव लड़ने पर किन्नर समाज का कहना है कि वह सब मिलकर फंड जुटाएंगे और राज का जमकर प्रचार करेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/59g1Vhq