Election News: परिवारवाद से दूर रहने की बात करने वाली बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में इसके फॉर्मूले पर ही चली. पार्षदों के टिकट वितरण में पार्टी ने परिजनों को देखते हुए उम्मीदवार चुने. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान को पूरी तरह दरकिनार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि परिवारवाद बिल्कुल नहीं चलेगा. पत्नी और रिश्तेदारों को टिकट देने पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी अपने ही नियम तोड़ रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ETYG3qO