Subscribe Us

चुपके से घर में घुसा और छत पर चढ़ गया बैल, जब उतारने लगे तो करने लगा ऐसे नखरे; देखें वीडियो

MP Latest News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सोमवार शाम हैरान करने वाला वाकया हुआ. यहां एक बैल चुपके से एक घर में घुसा और उसकी छत पर चढ़ गया. इस नजारे को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने मकान के मालिक को इसकी सूचना दी. पहले तो उन्होंने खुद बैल को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गौ-सेवकों को बुलाया गया. गौ-सेवकों को बैल को नीचे उतारने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार करीब 3 घंटे बाद बैल को नीचे लाया जा सका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/VEpSg67

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ